{"_id":"59aafcae4f1c1b08278b4db3","slug":"201504378030-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करते पुलिस ने एक चोर पकड़ा, एक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी करते पुलिस ने एक चोर पकड़ा, एक फरार
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केातवाली देहात। जिला सहकारी बैंक कोतवाली की शाखा में चोरी करने घुसे एक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि एक फरार हो गया। चोरों के पास से पुलिस को सैकड़ों चाबी, एक तमंचा व एक कारतूस मिला है।
कोतवाली देहात में जिला सहकारी बैंक में शुक्रवार की रात चोर छत के रास्ते जाल काटकर बैंक के अंदर घुस गए। चौकीदार बहादुर व उसके एक साथी ने बैंक में कुछ आवाज होने चौराहा पर ड्यूटी कर रहे दो पुलिस कर्मचारी को इसकी सूचना दी। दो सिपाहियों ने तुरंत की इसकी सूचना थाने में दी। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गौतम एक दरोगा व दो सिपाहियों के साथ बैंक पहुंचे और छत के रास्ते वह अंदर घुस गए। पुलिस को बैंक के अंदर देखते ही चोरो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, तभी एक चोर फरार हो गया। पुलिस तभी तुरंत ही बैंक में रह गए चोर को पकड़ लिया। पुलिस ने चोर के पास से चाबियों को गुच्छा, एक 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस व एक कारतूस का खोखा बरामद किया है। पकड़े गए चोर अपना नाम इकरार निवासी कोतवाली देहात बताया है। उसने बताया कि भागने वाला उसका भाई विकार है। इकरार ने बताया कि थाना नूरपुर क्षेत्र के गांव राजा के ताजपुर स्थित जिला सहकारी बैंक में भी उन्होंने की चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। वह बैंक से एलसीडी व सीसीटीबी कैमरे का डीबीआर समेत अन्य सामान चुरा कर ले गए थे, जो उन्होंने एक राहगीर कबाड़ी को बेच दिया है। पुलिस ने इकरार का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया हैं।