फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पंचायत ने प्रेमी युगल को विवाह का फरमान सुनाया

पंचायत ने प्रेमी युगल को विवाह का फरमान सुनाया

Fri, 01 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
पंचायत ने प्रेमी युगल को विवाह का फरमान सुनाया
अफजलगढ़। प्रेमी युगल के पकड़े जाने पर पंचायत ने विवाह का फरमान सुनाया है। पंचायत के फरमान को सुनकर युगल शादी को तैयार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र दो गांव के प्रेमी युगल का प्रेम प्रसंग चल रहा था। अक्सर प्रेमी का प्रेमिका के घर आना-जाना था। बुधवार को लड़की के घरवालों ने दोनों को पकड़ लिया। घरवालों ने युवक की जमकर धौल पूजा की। गांव में तनाव में स्थिति हो गई। युवक को बंधक बना लिया गया। मामले की सूचना युवक के घरवालों को दी गई। मामला एक ही बिरादरी का होने की वजह से परिजन तूल देने से बच रहे थे। बृहस्पतिवार को गांव में बिरादरी की पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने प्रेमी युगल को विवाह करने का फरमान सुना दिया। पंचायत का फरमान सुनकर प्रेमी युगल शादी को तैयार हो गया, लेकिन लड़के के घरवाले पंचायत के फरमान से नाखुश थे। उन्होंने विवाह का विरोध भी किया, लेकिन पंचायत के आगे लड़के पक्ष की एक नहीं चली। पंचायत के फरमान को प्रेमी ने भी स्वीकार कर लिया। दो दिन बाद दोनों का विवाह कर दिया जाएगा। उधर, कोतवाल प्रेमवीर राणा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर प्रकरण में जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed