{"_id":"5991eb5f4f1c1bc51e8b46a4","slug":"201502735199-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ व एडीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ व एडीएम ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण
Updated Mon, 14 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के चार दिन बाद बिजनौर का प्रशासन जागा और जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें महिला चिकित्सालय में ऑक्सीजन के रख-रखाव सही नहीं मिला। इस पर उन्होंने महिला सीएमएस को चेतावनी भी दी।
सोमवार सुबह सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया। सबसे पहले वह महिला अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों अधिकारियों को ऑक्सीजन के सिलेंडर का रख-रखाव और सिलेंडर का रिकार्ड भी दुरुस्त नहीं मिला। इस पर उन्होंने महिला सीएमएस डा. आभा वर्मा को खामियों में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने ओटी, आईसीयू, वार्ड और एमरजेंसी में ऑक्सीजन की व्यवस्था देखी। उन्हें सभी जगह पर्याप्त ऑक्सीजन सिलेंडर मिले । इसके बाद उन्होंने 108 और एएलएस एंबुलेंस में भी ऑक्सीजन की व्यवस्था देखी, जो सही थी।