{"_id":"59627bbf4f1c1bb4368b4663","slug":"201499626431-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनिर्मित शौचालय के गड्ढे में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनिर्मित शौचालय के गड्ढे में डूबकर मौत
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शौचालय के गड्ढे में डूबकर मौत
बढ़ापुर (बिजनौर)। कस्बे के मोहल्ला दलित बस्ती में एक व्यक्ति की पानी से भरे नवनिर्मित शौचालय के गड्ढे में डूबकर मौत हो गई। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
कस्बे के मोहल्ला दलित बस्ती (दक्षिण) निवासी मूलचंद कई वर्षों से सपरिवार रोशनाबाद (हरिद्वार) में रहकर मजदूरी कार्य करता था। परिजनों के अनुसार मूलचंद एक सप्ताह पूर्व घर की मरम्मत व शौचालय निर्माण कराने के लिए कहकर यहां आया था। मूलचंद ने अपने घर की मरम्मत के साथ घर के दरवाजे के पास शौचालय का गड्ढा बनवाया परंतु पैसों के अभाव में वह गड्ढे को ढकने के लिए उस पर पट नहीं डलवा सका। पैसों की व्यवस्था के लिए वह कस्बे में ही मजदूरी कार्य करने लगा। नवनिर्मित शौचालय के गड्ढे में पानी भरा हुआ था किसी दिन रात किसी समय वह पानी से भरे गड्ढे में गिर गया और डूबने से मूलचंद (47 वर्ष) की मौत हो गई। मोहल्लावासियों को उसकी मौत का पता शनिवार देर रात तब चला जब मृतक की पत्नी सरकारी सस्ते गल्ले से मिलने वाली राशन सामग्री लेने रोशनाबाद से बढ़ापुर अपने घर आई। उसको दरवाजा खोलते ही पास में बने शौचालय के गड्ढे में मूलचंद का शव तैरता मिला। महिला के चीखने चिल्लाने पर मोहल्लेवासी उसके घर पहुंचे और गड्ढे से उसका शव बाहर निकाला। शव पानी में पड़ा होने के कारण बहुत फूल गया था। मोहल्लेवासियों का मानना है कि मूलचंद लगभग दो दिन पूर्व रात में किसी समय पानी से भरे गड्ढे में गिरा होगा। मूलचंद के एक पुत्र व दो पुत्रियां हैं। रविवार को रोशनाबाद से परिजनों के आ जाने पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।