फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रात में पड़ी बारिश ने उड़ाई शहर व ग्रामीण अंचलों की बिजली

रात में पड़ी बारिश ने उड़ाई शहर व ग्रामीण अंचलों की बिजली

Mon, 03 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
रात में पड़ी बारिश ने उड़ाई शहर व ग्रामीण अंचलों की बिजली
कर्मियों ने लाइन की खराबी दूर कर बहाल की शहर की आपूर्ति
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
बीती रात हुई बारिश ने शहर व देहात की बिजली गुल कर दी। इससे लोग परेशान हो गए। दोपहर बाद कर्मचारियों ने लाइन में आई खराबी को दूर किया। शहर की सप्लाई चालू कर दी, लेकिन ग्रामीण अंचलों में शाम तक आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। अधिकारी लाइन की पेट्रोलिंग पूरी होने और टेस्टिंग के बाद ही सप्लाई बहाली की बात कह रहे हैं।
आधी रात के बाद मौसम अचानक बदल गया। आसमान में बादल आए और फिर तेज गड़गड़ाहट के साथ बरसना शुरू कर दिया। बारिश की वजह से बिजली की हाईटेंशन लाइनों में जहां तहां फाल्ट हो गए, जिससे शहर के डबल लाइन बिजलीघर, टाउन तीन व टाउन चार के अलावा ग्रामीण बिजलीघर कैलसा, नौगावां सादात, मूढ़ाखेड़ा, काफूरपुर, जलीलपुर बक्काल, सिवौरा, जोया, कोठी खिदमतपुर, मिट्ठेपुर, मूढ़ाखेड़ा, दाऊसराय आदि की आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो गई।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बारिश के थमते ही बिजली अधिकारियों ने अधीनस्थ कर्मचारियों को साथ लेकर लाइनों के ब्रेक डाउन को दूर करने की कार्रवाई छेड़ दी। शहर की लाइनों को कर्मचारियों द्वारा ठीक कर सप्लाई को बहाल कर दिया गया, जबकि ग्रामीण लाइनों की पेट्रोलिंग का काम कर्मचारी कर रहे थे। एसई एसबी पाल ने बताया कि शहर की सप्लाई जारी है। गांव की लाइनें ठीक कर आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed