फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   200 people are being sent notices for treason

लोगों को भड़काकर बवाल कराने में 200 राजद्रोह के मामले में हुए चिंहित

Sun, 29 Dec 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
200 people are being sent notices for treason
राजद्रोह के आरोप में 200 लोगों को भेजे जा रहे नोटिस
विज्ञापन

लोगों को भड़काकर उपद्रव कराने का है आरोप
बिजनौर। नागरिक संशोधन कानून के विरोध के नाम पर जिले भर में हुए उपद्रव में भीड़ को उकसाने के मामले में 200 व्यक्तियों को राजद्रोह के आरोप में चिह्नित किया गया है। इन लोगों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। कहीं भी गलत पाए जाने पर इन लोगों पर राजद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद जिले भर में उपद्रवियों ने जमकर तांडव मचाया था। नहटौर में पुलिस की दो गाड़ी फूंक डाली। एक माल मुकदमे की गाड़ी को भी आग लगा दी, दो बाइक भी जला दीं। अनस व सुलेमान की गोली लगने से मौत हो गई। सलमान, कपिल व ओमपाल गोली लगने से घायल हो गए। साथ ही कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए। बिजनौर में भी उपद्रवियों ने एक बाइक जला डाली। कई दुकानों, वाहनों में तोड़फोड़ की। तमाम लोगों के साथ मारपीट की गई। बिजनौर में कई बड़े लोगों पर रिपोर्ट दर्ज हुई। पूर्व चेयरमैन जावेद आफताब, डा. फुरकान महरबान, आदिल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित हुआ है। बिजनौर में पुलिस ने 36 लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन

जिले भर में तमाम लोगों को संपत्ति की भरपाई के लिए चिह्नित किया है। पुलिस ने द्वेष भावना से लोगों को उकसाने के मामले में जिले भर में 200 लोगों को राजद्रोह के तहत चिह्नित किया है। इन लोगों को नोटिस देने की कवायद शुरू हो गई है। इन लोगों को फिलहाल भारी जुर्माने में पाबंद किया जाएगा। इनकी गतिविधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक जिले भर में राजद्रोह के मामले में 200 लोग चिह्नित किए गए हैं। इन लोगों को नोटिस दिए जा रहे हैं। इनकी हरकतों पर पुलिस की नजर रहेगी। कहीं भी गलत पाए जाने पर इन लोगों पर राजद्रोह की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed