{"_id":"69b2fd27aeeea2daec010d6a","slug":"20-people-suffer-food-poisoning-after-drinking-raita-bijnor-news-c-27-1-bij1027-174380-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: रायता पीने से 20 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: रायता पीने से 20 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार
विज्ञापन
बिजनौर। नजीबाबाद के गांव गुनियापुर में रायता पीने से 20 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। बुधवार को सुबह से ही कुछ लोगों को उल्टी, पेट में दर्द, गैस्ट्राइटिस की शिकायत होने लगी। शाम होते-होते वह सभी लोग बीमार पड़ गए, जिन्होंने रायते का सेवन किया था। मरीजों का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
मंडावर क्षेत्र के गांव रायपुर प्रागी निवासी रामकुमार के बेटे रवित की शादी गुनियापुर में राजकुमार की बेटी से हुई। शादी के बाद ससुराल वाले बहू को बुलाने के लिए मंगलवार को गुनियापुर गए। उन्होंने वहां खाने में छोले, उड़द, चावल, पूरी, रायते का सेवन किया। इसके बाद सभी दुल्हन को लेकर घर लौट गए। बुधवार सुबह से धीरे-धीरे लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, पेट में दर्द, गैस्ट्राइटिस आदि समस्या हुई। जिसके चलते रवित कुमार, अमित कुमार, रितु रानी, नीरज कुमार, दुष्यंत कुमार, गौतम, तनु, गुलशन, यतेंद्र, सोनम, हिमांशु, सृष्टि, लवकुश को इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट किया। वहीं, गुनियापुर निवासी राजकुमार, कोमल, आरती, आरजू, संनोयता सहित अन्य लोग निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ितों का कहना है दावत में जिसने भी रायता खाया था, उसकी तबीयत बिगड़ी है। इसके चलते अनुमान लगाया जा रहा है कि रायता ही दूषित था।
इमरजेंसी में फूड प्वाइजनिंग के लक्षणों वाले सभी मरीजों को भर्ती कराया गया। परिजन खाने में रायता दूषित होने से फूड प्वाइजनिंग होने का अनुमान बता रहे हैं। इलाज के बाद से सभी के स्वास्थ्य में सुधार है। ....डाॅ. प्रेमप्रकाश, ईएमओ, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर