{"_id":"65662f4e828c956b22070f46","slug":"20-crushers-out-of-142-are-operational-so-far-two-and-a-half-lakh-quintals-of-sugarcane-has-been-purchased-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-6825-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 142 में से 20 क्रेशर चालू, अब तक ढाई लाख क्विंटल गन्ने की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 142 में से 20 क्रेशर चालू, अब तक ढाई लाख क्विंटल गन्ने की खरीद
विज्ञापन
-क्रेशरों पर 310 से 330 रुपये प्रति क्विंटल तक का चल रहा गन्ने का भाव
-अन्य क्रेशरों को चालू करने के लिए विभाग की ओर से हो रहा पूरा प्रयास
सतीश शर्मा
धामपुर। वर्तमान पैराई सत्र में इस बार अभी तक 142 खंडसारी इकाइयों में केवल 20 क्रेशर ही चालू हुए हैं। बाकी अन्य को चालू कराने का प्रयास किया जा रहा है। अब तक चालू हुए 20 क्रेशर करीब ढाई लाख क्विंटल गन्ने की खरीद कर सवा दो लाख क्विंटल गन्ने की पैराई कर चुके हैं। गन्ने का भाव भी 310 से 330 रुपये प्रति क्विटंल तक का चल रहा है।
धामपुर सहायक चीनी आयुक्त अधिकार क्षेत्र में धामपुर, चांदपुर और ठाकुरद्वारा क्षेत्र शामिल हैं। करीब 142 लोगों के पास खंडसारी इकाइयों के लाइसेंस हैं, लेकिन इस बार अभी तक 20 क्रेशर ही चल सकें हैं। पिछले साल 25 इकाइयां ही चली थीं। सहायक चीनी आयुक्त नीरज कुमार का कहना है कि उनकी टीम क्रेशर स्वामियों से संपर्क कर चालू किए जाने को प्रेरित कर रही हैं। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में एक और इकाई के चालू होने की प्रबल उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
कंप्यूट्रीकृत प्रणाली से तौल होने से घटतौली केसों में गिरावट
अधिकारियों का कहना है कि विभाग की ओर से गन्ना क्रेशरों और चीनी मिलों के तौल कांटों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। अभी तक कोई बढ़ा मामला पकड़ में नहीं आ सका है। चीनी मिलों के अधिकांश तौल कांटों पर कंप्यूट्रीकृत प्रणाली से तौल हो रही है। जब मैन्युअल तौल होती थी। तब गन्ना घटतौली के ज्यादा केस पकड़ में आते थे। अब सब कुछ ऑनलाइन है। इसलिए अब घटतौली के चांस कम हो गए हैं।