{"_id":"5c8d47ecbdec22140012cc8b","slug":"191552762860-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने को बैरीकेटिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करने को बैरीकेटिंग की
विज्ञापन
नामांकन पत्र दाखिले के लिए हुई बेरीकेडिंग
बिजनौर। नगीना और बिजनौर लोकसभा चुनाव में नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए कलेक्ट्रेट में बेरीकेडिंग कर दी गई है। बिजनौर लोकसभा सीट के लिए एसडीएम कार्यालय व नगीना लोकसभा के लिए डीएम न्यायालय में नामांकन पत्र जमा होंगे।
कलेक्ट्रेट में शनिवार को बेरीकेडिंग की गई। बिजनौर व नगीना लोकसभा सीट के लिए एसडीएम व डीएम कोर्ट में नामांकन पत्र जमा होंगे। बिजनौर लोकसभा में 18 से 25 तथा नगीना में 19 से 26 मार्च तक पर्चे दाखिल होंगे। विकास भवन व सिविल लाइन के पास बैरियर भी लगाए गए हैं। दोनों ओर से कलेक्ट्रेट में जाने वाले वाहनों पर रोक रहेगी। इन बैरियर पर प्रत्याशियों के समर्थकों को रोक दिया जाएगा। कलेक्ट्रेट के गेट पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। प्रत्याशी के साथ केवल उसके प्रस्तावकों को ही जाने दिया जाएगा। प्रदर्शनी चौक से विकास भवन की ओर सड़क पर यातायात को दूसरे मार्गों को डायवर्ट किया जाएगा। केवल विद्यार्थियों को ही यहां से जाने की इजाजत होगी। कलेक्ट्रेट व आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
300 लीटर कच्ची शराब बरामद
बढ़ापुर। पुलिस ने अवैध शराब विरोधी अभियान के दौरान खादर क्षेत्र के कुआंखेड़ा खदरी के जंगल में एक स्थान पर छापा मारकर एक व्यक्ति को 300 लीटर अवैध कच्ची शराब व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने क्षेत्र में चलाए जा रहे कच्ची शराब विरोधी अभियान के तहत थाने के हल्का संख्या चार के अधीन आने वाले रामगंगा नदी खादर क्षेत्र के कुआंखेड़ा खदरी के जंगल में एक स्थान पर छापा मारकर मौके पर तैयार मिली 300 लीटर कच्ची शराब व शराब बनाने के उपकरणों के साथ ग्राम कुआंखेड़ा खदरी निवासी रंजीत सिंह उर्फ राणा को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम के प्रभारी थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से बरामद करीब दो हजार लीटर लाहन को वहीं नष्ट कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।