फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नावका में गुलदार की दस्तक से किसान भयभीत

नावका में गुलदार की दस्तक से किसान भयभीत

Fri, 15 Mar 2019 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
नावका में गुलदार की दस्तक से किसान भयभीत
नावका में गुलदार की दस्तक से किसान भयभीत
विज्ञापन

अफजलगढ़। नावका गांव के अकरम, रफीक, शफीक अहमद, मुमताज, अज्जू, मुस्तकीम, जीवन सिंह, संदीप सिंह, अतुल कुमार आदि का कहना है कि गांव के खेतों में तीन दिन से गुलदार दिखाई दे रहा है। गुलदार की दस्तक से ग्रामीण भयभीत हैं। किसान खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। किसानों के गन्ने की छिलाई रुक गई है। पशुओं का चारा तक नहीं हो पा रहा है। बुधवार को गुलदार ने गांव के हनीफ की पशुशाला में तीन बार घुसने की कोशिश की। किंतु परिवार की सतर्कता के चलते गुलदार को दूर खदेड़ दिया। इसके बाद भी गुलदार दो तीन घंटे वहीं आसपास मंडराता रहा। ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से गुलदार को पकड़वा कर वनों में छुड़वाने की मांग की है। वहीं, डिप्टी रेंजर श्यामलाल यादव ने का कहना है कि टीम भेजकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed