{"_id":"5bddf03cbdec22696d781994","slug":"191541271612-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक
बिजनौर । नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत श्री अमर सिंह इंटर कॉलेज मौजमपुर में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया ।
यातायात नियम व नागरिक सुरक्षा विषय पर निबंध प्रतियोगिता हुई। विवेकानंद युवा क्लब इनामपुरा के अध्यक्ष अंकित कुमार ने यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि नेहरू युवा केंद्रों द्वारा लगातार इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस तरह के आयोजन से युवाओं को सामाजिक चेतना आती है। प्रधानाचार्य नेपाल सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से अनेक हादसों में जान माल के नुकसान को रोका जा सकता है। कहा कि दोपहिया वाहनों को चलाते समय सीट बेल्ट तथा चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगानी चाहिए। आयोजन में शिवानी, सुंदरी, आकाश, शिवानी, रूबी, नितिन आदि का योगदान रहा।