{"_id":"5bb11666867a557f032ad742","slug":"191538332262-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्ध दुकानदार के घर नहीं लौटने से परिवार में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृद्ध दुकानदार के घर नहीं लौटने से परिवार में हड़कंप
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
घर से गया व्यापारी लापता
नींदडू़। घर से शहर की दुकान पर कार्य करने गए वृद्ध दुकानदार के तीसरे दिन भी घर नहीं लौटने से परिजनों में चिंता है। सरकथल माधो निवासी कामिल हुसैन ने बताया कि उसके पिता शकील अहमद (60) धामपुर में केएम इंटर कालेज के सामने किराए की दुकान में स्कूली बच्चों के बैग बेचने का धंधा करते हैं। वह रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सुबह नौ बजे दुकान पर गए थे। देर शाम तक भी घर नहीं पहुंचे। उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया गया, किंतु फोन नहीं लगा। घर वालों ने समझा कि हो सकता है, वह स्कूली बच्चों के बैग खरीदने के लिए दिल्ली चले गया हो। सभी रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर तलाश की गई। किंतु उनका कुछ पता नहीं चल सका। रविवार को भी घर नहीं आए और न ही उनके मोबाइल पर उनसे संपर्क हो सका, तब परिवार की चिंता बढ़ गई। कामिल हुसैन के मुताबिक पुलिस को तहरीर देकर अपने लापता वृद्ध दुकानदार का पता लगाने की गुहार की है।