{"_id":"5b9ff778867a557ec61ee14d","slug":"191537210232-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसान को सही रास्ते पर लाने को था इमाम हुसैन का जेहाद:मौलाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसान को सही रास्ते पर लाने को था इमाम हुसैन का जेहाद:मौलाना
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंसानियत के लिए था इमाम हुसैन का जेहाद : मौलाना
बिजनौर। मोहर्रम की मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना अजहर अब्बास ने कहा कि करबला की जंग दो शहजादों की नहीं बल्कि दो किरदारों की जंग थी। इमाम हुसैन का जेहाद हुकूमत हासिल करने के लिए नहीं बल्कि इंसानों को सही रास्ते पर लाने के लिए थी। अगर हुसैन का मकसद सत्ता हासिल करना होता तो हुसैन अपने साथ भारी भरकम फौज लेकर जाते न कि सिर्फ 72 साथियों को, जिनमें कि औरतें, बच्चे और बूढ़े भी शामिल थे।
हुसैन का मकसद दुनिया को दिखाना था कि अगर इंसान सच्चाई की राह पर साबित कदम रहे और सहनशीलता का दामन न छोड़े तो उसे कामयाब होने से कोई नहीं रोक सकता है। आज हुसैन का गम पूरी दुनिया पर छाया हुआ है मगर जालिम यजीद की हुकूमत नेस्तोनाबूत हो चुकी है। मजलिस में सोज ख्वानी मोहम्मद अफरोज, मरसिया ख्वानी अख्तर हसन, नोहा ख्वानी जाफर अब्बास ने की। मजलिस में हसन जाफर, ताहिर हसन, मशकुरूल इस्लाम, रूहुल हसनैन, मुजाहिद हसन, कमर अब्बास, हसन आबिद, फिरदौस रजा, असद अब्बास, तनवीर रजा, मोहम्मद हैदर आदि मौजूद रहे।
करबला के शहीदों की याद में शिया समाज की ओर से आज रक्तदान शिविर मोहल्ला बुखारा स्थित इमामबाड़ा में सुबह दस बजे लगाया जाएगा। तनवीर रजा ने बताया कि शिया समाज के युवाओं ने रक्तदान करने की इच्छा जताई है ताकि उनका खून इंसानियत के काम आ सके। रक्तदान करने के इच्छुक फोन नंबर 9837602415, 9410262773 पर संपर्क कर सकते हैं।