फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   तदाताओं सूची में मकान संख्या व नाम नहीं होने से परेशानी

तदाताओं सूची में मकान संख्या व नाम नहीं होने से परेशानी

Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
तदाताओं सूची में मकान संख्या व नाम नहीं होने से परेशानी
मतदाता सूची में मकान संख्या, नाम नहीं होने से परेशानी
विज्ञापन

नींदडू़। मतदेय स्थल संख्या 208, 209 के बीएलओ परवेंद्र कुमार एवं सविता चौहान ने बृहस्पतिवार को नींदडू़ खास के मोहल्ला जामा मसजिद, शाही मसजिद और टांडा वाल्मीकि में घर घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया। मतदाता सूची में अंकित नामों को पढ़कर सुनाया गया। मृतक मतदाताओं के नाम सूची से अलग किए गए। एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले किशोर तथा किशोरियों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए उनके आवेदन प्रपत्र भरे गए। कई लोगों ने अपने नाम मतदाता सूची में नहीं मिलने की शिकायत की। इस्लामुद्दीन का कहना है कि उसके मकान की संख्या 125 है, किंतु उसके परिवार के मतदाता सदस्यों के नाम मकान संख्या 121 से आरंभ होने वाली सूची से गायब हैं। क्रमानुसार दर्ज होने वाले मकानों में बीच बीच के कितने ही परिवार सूची में शामिल नहीं हैं। उन्होंने एक मोहल्ले के मतदाताओं के नाम एक ही बूथ पर शामिल किए जाने की मांग की। इस अवसर पर नूर अहमद, इस्लामुद्दीन, शमीम अहमद, मतलूब अहमद, इंतजार अहमद, वसीम अहमद, मसरूर अहमद, सुहेल अहमद तथा बुंदू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed