फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रदर्शनी में भौंडे नृत्य पर युवाओं ने किया हंगामा

प्रदर्शनी में भौंडे नृत्य पर युवाओं ने किया हंगामा

Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
प्रदर्शनी में भौंडे नृत्य पर युवाओं ने किया हंगामा
बिजनौर। जिला कृषि, औद्योगिक व सांस्कृतिक प्रदर्शनी में आयोजित स्टार नाइट में डांस के दौरान युवाओं ने जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच युवकों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकनी शुरू कर दी। पुलिस ने हंगामा होता देख लाठियां फटकारकर युवाओं को खदेड़ा।
विज्ञापन

इंदिरा बाल भवन में शुक्रवार को आयोजित स्टार नाइट का पूर्व विधायक रुचि वीरा, नगर पालिकाध्यक्ष रुखसाना परवीन, उनके पति शमशाद अंसारी ने उद्घाटन किया। फिल्म वांटेड, यमला पगला दीवाना में अभिनय करने वाली अभिनेत्री महक चहल कार्यक्रम में अपने जलवे बिखेरने पहुंची। इसके बाद अन्य नर्तकियाें ने स्टे पर डांस शुरू कर दी। नृत्य देख दर्शक हुल्लड़ बाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते हंगामा शुरू कर हो गया। युवक एक-दूसरे पर कुर्सियां चलाने शुरू कर दी। इस दौरान भगदड़ चल गई। यह देख पुलिस युवकों की ओर दौड़ पड़ी और लाठियां फटकारकर उन्हें खदेड़ा। पूर्व विधायक रुचि वीरा यह सब देखकर वहां से चली गईं। पुलिस ने पुन: हंगामे के बाद कार्यक्रम में जाने की जिसने भी कोशिश की, इंदिरा बाल भवन के गेट से उसे ही भगा दिया। कई युवक पुलिस से कार्यक्रम में जाने की गुजारिश करते रहे, पर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। महक चहल एक दो गानों पर डांस करके चली गईं। इसके बाद लोकल कलाकारों ने स्टेज संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed