{"_id":"5b92ca6d867a557f551a0a62","slug":"191536346733-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल लाइसेंस लेने की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल लाइसेंस लेने की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल लाइसेंस लेने की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन
बिजनौर। दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए शासन ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया है। इससे पूर्व आवेदक को मैन्युअल ही आवेदन पत्र औषधि निरीक्षक कार्यालय में करना होता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
जिले में करीब तीन हजार मेडिकल स्टोर संचालित हैं। इनमें 1800 रिटेल तथा 1200 होलसेल के हैं। औषधि प्रशासन विभाग ने मेडिकल का लाइसेंस लेने की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। पहले ये प्रक्रिया मैन्युअल ही थी। अब विभाग ने इसके लिए अपनी वेबसाइट जारी कर दी है। अफसरों के मुताबिक इस पर आवेदक को अपने समस्त प्रमाण पत्रों सहित ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद विभाग की ओर से निर्धारित फीस भी ऑनलाइन ही जमा करनी होगी। इससे एक ओर जहां मेडिकल स्टोर मालिक, फार्मेसिस्ट का पूरा डाटा अपलोड रहेगा तो वहीं आए दिन होने वाले नकली दवाओं के खेल को भी रोका जा सकेगा। औषधि निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि ऑनलाइन प्रक्रिया होने से मेडिकल स्टोर मालिक का डाटा आसानी से मिल सकेगा। पूरी तरह से पारदर्शिता बनी रहेगी। इसमें कोई भी गड़बड़ी नहीं कर सकेगा।