फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राज्य स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप संपन्न

राज्य स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप संपन्न

Tue, 04 Sep 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप संपन्न
गोल्ड मेडल के साथ अब लक्ष्य है नेशनल चैंपियनशिप
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। राज्य स्तरीय 36 वीं जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के अंतिम दौर में पुमसे मुकाबलों में बिजनौर के खिलाड़ी छाए रहे। एसडीएम ने ताइक्वांडो के फाइट और पुमसे में गोल्ड मेडल पाने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए।
जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के नेतृत्व में आयोजित दो दिवसीए 36 वीं जूनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप पुरस्कार वितरण के साथ रविवार की देर शाम संपन्न हुई। मुख्य अतिथि एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा, ताइक्वांडो एसोसिएशन प्रांतीय सचिव सीपी शर्मा ने मेडल पाने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया। एसोसिएशन के चेयरमैन कान्हा कर्णवाल, जिला अध्यक्ष राजेश कटियार की उपस्थिति में जिला कोच एवं सचिव राजू राजपूूत ने नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित ताइक्वांडो फाइट के 10 बालक और 10 बालिकाओं के साथ पांच-पांच पुमसे के खिलाड़ियों की घोषणा की। पुमसे वर्ग में अलीगढ़ के प्रसून कुमार, अन्नया सिंह, व्यक्तिगत एवं पेयर्स में नेशनल के लिए चयनित हुए। पुमसे टीम ग्रुप में बिजनौर की साना पटेल, विधि कटियार और प्राची आर्य नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित हुईं।
विज्ञापन

ताइक्वांडो के बालिका वर्ग में गोल्ड मेडल पाने वाली लखनऊ की पूजा राघव, अंजलि सिंह, भूमिका, प्रियंका, सहारनपुर की प्रसंजलि, इलाहाबाद की जया, देवरिया की प्रियंका, चित्रकूट की प्रिया, मेरठ की ईशिता और बरेली की भक्ति को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। बालक वर्ग में लखनऊ के अनुज राठौर, दुर्गेश पासवान, सौरभ रावत, गोंडा के नितिन, शामली के आकाश, सहारनपुर के अनिरुद्ध, वाराणसी के आकाश, इलाहाबाद रंजन सरोज और कानपुर के करूणेंद्र को गोल्ड मेडल के साथ नेशनल के लिए चयनित किया गया। चैंपियनशिप में रजत और कांस्य पदक पाने वाले ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुमसे में रजत और कांस्य विजेता
नजीबाबाद। पुमसे के बालक वर्ग में व्यक्तिगत स्पर्धा में बरेली के तरनप्रीत ने रजत, इटावा के यशराज और रायबरेली के जितेंद्र प्रजापति ने कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में अलीगढ़ की हुवा दुुबे ने रजत और वाराणसी की कोमल पटेल और शालिनी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। टीम ग्रुप में बिजनौर की नंदिनी, रिकी और हेमलता ने रजत, बिजनौर की तरु, अनुपमा, भावना और कनिका, अदिति, अंशिका के ग्रुप ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed