फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उ0प्र0 राज्य महिला आयोग

उ0प्र0 राज्य महिला आयोग

Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग
बिजनौर। राज्य महिला आयोग की महिला सदस्य पांच सितंबर को बिजनौर में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं जन सुनवाई करेंगी। प्रभारी अधिकारी वीआईपी ने बताया कि पांच सितंबर को महिला आयोग की सदस्य राखी त्यागी सुबह 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा एवं सुनवाई करेंगी। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने महिला पुलिस थानाध्यक्ष से कहा कि निर्धारित जनसुनवाई कार्यक्रम में मौजूद रहकर जिले में तीन माह तक महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं की विस्तृत सूचना तथा उन पर की जाने वाली कार्रवाई आख्या सहित उपलब्ध कराएं। उन्होंने यह भी बताया की महिला आयोग की सदस्य द्वारा महिला चिकित्सालय एवं समाज कल्याण, महिला कल्याण विभाग, स्वयंसेवी संगठनों द्वारा संचालित बालिका गृहों, वृद्घा आश्रमों, आश्रय पद्घति विद्यालयों एवं महिलाओं से संबंधित अन्य संस्थाओं का निरीक्षण भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed