फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   केंद्र सरकार की टीम ने किया निजामतपुरा का दौरा

केंद्र सरकार की टीम ने किया निजामतपुरा का दौरा

Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार की टीम ने किया निजामतपुरा का दौरा
केंद्र सरकार की टीम ने किया निजामतपुरा का दौरा
विज्ञापन

गंज दारानगर। सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ ग्राम अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को निजामतपुरा गंज पंचायत में सर्वे किया गया। सर्वे करने आई टीम में शामिल मोहित मिश्रा, अंकुर शर्मा, विकास तिवारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत जिले से लगभग 17 ग्राम पंचायतों का चुनाव किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता को अपनाना है।

दो अक्टूबर को दिल्ली में स्वच्छ ग्राम, स्वच्छ जिला अभियान के अंतर्गत जो भी जिला, ग्राम पंचायत सबसे ज्यादा स्वच्छ होगी, उसे सम्मानित किया जाएगा। टीम ने प्राथमिक विद्यालय गंज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर, सिद्ध पीठ बरखंड़ी महादेव मंदिर आदि का निरीक्षण किया। शौचालय और पानी निकासी की व्यवस्था का निरीक्षण किया। टीम ने ग्रामीणों को बताया कि यदि आपकी ग्राम पंचायत स्वच्छता के मापदंड पर खरी उतरती है तो आपके ग्राम पंचायत, जिले को भारतीय मानचित्र एवं राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिलेगी। वहीं, दूसरी ओर स्वच्छता कार्यक्रमों को लेकर चलाए जा रहे सफाई अभियान से कुछ लोग संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने सर्वे करने आई टीम से कहा कि ग्रामीणों को आपके सर्वे के बारे में पहले ही से पता था। इसको लेकर सफाई व्यवस्था कई दिन पहले ही दुरुस्त की जा रही थी। ग्रामीण कौशल कुमार अग्रवाल ने मांग की है कि सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए ग्राम पंचायत का सर्वे टीम द्वारा या किसी अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण कर आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed