{"_id":"5b7db71a42c7924653269569","slug":"191534965530-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन गंभीर घायल.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, तीन गंभीर घायल.
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। पाकबड़ा से ईद मिलकर घर की ओर लौट रहे दोस्तों की तेज रफ्तार कार नायाब अब्बासी डिग्री कालेज के पास पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद गाड़ी में सवार तीनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार के बाद तीनों को रेफर कर दिया गया। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
शहर के मोहल्ला दानिशमंदान निवासी राशिद का बेटा अरशद, मोहल्ला निहारियान निवासी अदनान और चकली मोहल्ले के रहने वाले माफिल मंगलवार को कार से पाकबड़ा निवासी एक रिश्तेदारी में ईद मिलने गए थे। बुधवार की सुबह करीब चार बजे पाकबड़ा से लौटते समय नायाब अब्बासी डिग्री कालेज के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। कई बार पलटने के बाद पेड़ से टकरा गई। इसमें तीन दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने तीनों को मुरादाबाद रेफर कर दिया। कार चला रहे अदनान की हालत नाजुक बताई जा रही है।