{"_id":"5b7da35342c79246773ea6f5","slug":"191534960467-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मुआवजे की मांग
Updated Wed, 22 Aug 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की मुआवजे की मांग
बढ़ापुर। मोहल्ला नौमी निवासी महिला शाकिरा बेगम ने बताया कि उसके मोहल्ले में नई विद्युत लाइन के लिए पोल लगाए जा रहे हैं। 15 अगस्त को दोपहर में उसके घर के बाहर सीमेंटेड विद्युत पोल लगाते समय टूटकर उसके घर के दरवाजे और दीवार पर आ गिरा। पोल के गिरने से उसके घर का दरवाजा और सड़क की ओर की चहारदीवार गिर गई। महिला ने बताया कि ठेकेदार ने मुआवजा दिलाने के लिए आश्वस्त कर टूटा पोल वहां से उठाकर ले गए। महिला का आरोप है कि वह विद्युत पोल गिरने से क्षतिग्रस्त हुए दीवार निर्माण के लिए मुआवजा राशि के लिए पिछले एक सप्ताह से प्रयासरत है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़ित महिला ने विद्युत निगम के आला अधिकारियों से मुआवजा राशि दिलाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीओ विद्युत नगीना व क्षेत्र के अवर अभियंता विद्युत से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।