फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गजरा में मनीषा और चूड़ी से सजे हाथ प्रतियोगिता में अंजू रही प्रथम

गजरा में मनीषा और चूड़ी से सजे हाथ प्रतियोगिता में अंजू रही प्रथम

Sat, 04 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
गजरा में मनीषा और चूड़ी से सजे हाथ प्रतियोगिता में अंजू रही प्रथम
अमरोहा। इनरव्हील क्लब अमरोहा सरगम ने जोया रोड स्थित बैंकट हॉल में तीज उत्सव और स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस दौरान संस्था की सदस्यों के द्वारा विभिन्न तरह के सावन और देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग कार्य प्रस्तुत किए गए। संस्था के प्रत्येक सदस्य ने राखी तैयार की।
विज्ञापन

क्लब द्वारा पांच छात्राओं की पूरे साल की फीस शालिनी कपूर के द्वारा दी गई। आर्थिक रुप से कमजोर लड़कियों को स्वालंबी बनाने उद्देश्य से दो स्विंग मशीन भी दी गई। पॉलिथीन रोकने के अभियान में क्लब सदस्यों नेबढ़-चढ़कर भागीदारी की है। कार्यक्रम में अंजू चांदना तीज क्वीन रही। गजरा प्रतियोगिता के नेल आर्ट में मनीषा टंडन प्रथम और निधि सक्सेना द्वितीय स्थान पर रहीं। चूड़ी से सजे हाथों में अंजू चांदना ने प्रथम, कंचन टंडन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में मनीषा ने भी भागीदारी की। क्लब अध्यक्ष शालिनी कपूर और क्लब सेक्रेटरी शिल्पा महेश्वरी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने के लिए प्रत्येक सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रतीति लोचन, विनीता महेश्वरी, प्रिया गुप्ता, प्रीति मालीवाल, पारू महेश्वरी, अंजू चांदना, मनीषा टंडन, नीतू रस्तोगी, नीरू अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, नूतन गोयल, ज्योति गोयल, निधि सक्सेना, अंजू आर्य, अंजलि अग्रवाल आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed