फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   स्कूलों में मिशन ज्योतिर्गम से बदली सूरत

स्कूलों में मिशन ज्योतिर्गम से बदली सूरत

Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
स्कूलों में मिशन ज्योतिर्गम से बदली सूरत
स्कूलों में मिशन ज्योतिर्गम से बदली सूरत
विज्ञापन

बिजनौर। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने खंड शिक्षा अधिकारियों व शिक्षकों से स्कूलों में चल रहे ज्योतिर्गमय मिशन को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने योजना के तहत स्कूलों में आए बदलाव के लिए शिक्षकों की सराहना की। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों व शिक्षकों ने सीडीओ को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

विकास भवन के सभागार में ज्योतिर्गमय स्कूलों के शिक्षकों एक दिवसीय अभिप्रेकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि मिशन ज्योतिर्गमय से जिले के कई स्कूलों की सूरत बदली है। कई स्कूलों में शिक्षा का अच्छा माहौल तैयार हो पाया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों व इस योजना से जुड़े शिक्षकों की सराहना की । कहा कि आगे भी स्कूलों में इस तरह के प्रयास जारी रखे जाएं ताकि स्कूलों में शिक्षा का अच्छा माहौल बना रहे। मिशन ज्योतिर्गम में मुख्य भूमिका निभाने वाले बीईओ शिव कुमार ने सीडीओ द्वारा समय समय पर मिशन ज्योतिर्गमय की समीक्षा किए जाने की सराहा की। कार्यशाला में कई स्कूलों द्वारा तैयार किए गए प्रोजेक्ट भी दिखाए गए और शिक्षकों से स्कूलों में इनोवेशन करने पर जोर दिया गया। कई प्रेरणा दायक कविता भी सुनाई गई। इस अवसर पर बीईओ शिव कुमार, अजय कुमार, सुभाष चंद, इश्कलाल, देशराज वत्स तथा शिक्षक गुलशन गुप्ता, सुधीर राणा ने सीडीओ को स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर शिक्षक सुधीर राणा, गुलशन गुप्ता, निर्मला शर्मा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed