फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कन्या भ्रूण चिन्हीकरण रोकने पर कार्य शाला

कन्या भ्रूण चिन्हीकरण रोकने पर कार्य शाला

Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 21 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
कन्या भ्रूण चिन्हीकरण रोकने पर कार्य शाला
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि जांच के दौरान यदि कन्या भ्रूण चिन्हीकरण का कार्य प्रकाश में आता है तो सिर्फ अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील ही नहीं किया जाएगा, बल्कि संचालक एवं दोषियों को जेल भी भेजा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम विकास भवन सभागार में पीसी पीएनडीटी अधिनियम के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भ्रूण की जांच होने की सूचना प्राप्त हो रही हैं। कहा कि अल्ट्रासाउंड केंद्र और नवीनीकरण की अनुमति तभी दी जाए, जब संबंधित केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर आईसी मेटीरियल लिस्ट लगना सुनिश्चित कर लें। कार्यक्रम का संचालन चिकित्सा विभाग के वरिष्ठ कर्मचारी खुर्शीद अहमद ने किया। डीएम ने कार्यशाला में मौजूद सभी लोगों को कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. रेखा, मुफ्ती शमून कासमी ने भी विचार रखे। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी, नोडल अधिकारी पीसीपीएनडीटी एसके निगम, डॉ. आभा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed