{"_id":"5ae2232d4f1c1b350b8b6b4f","slug":"191524769581-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमिगत पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बनी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमिगत पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से बनी समस्या
Updated Fri, 27 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मंडावली। गरमी के दिनों में क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल संकट गहराने से ग्रामीण खासे परेशान हैं। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज के लिए आवश्यक पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। उधर, जलनिगम के अवर अभियंता ने शुक्रवार से भूमिगत पाइप लाइन की मरम्मत का काम शुरू होने की बात कही।
भागूवाला स्थित जलनिगम के ओवरहेड टैंक से क्षेत्र के गांव नारायणपुर रतन, मोहनपुर, हसनपुर, कांठपुर, करौली आदि गांवों को भूमिगत पेयजल पाइप लाइन के जरिए पेयजल मुहैया कराया जाता है। बीते कई दिनों से जलापूर्ति बाधित है। जिससे गांवों में रहने वाले सैकड़ों परिवारों को रोजमर्रा की जरूरत का पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों मुस्तकीम, इब्राहीम, गफूर का कहना है कि जलनिगम द्वारा बाधित जलापूर्ति में सुधार नहीं कराया जा रहा है, जबकि इंडिया मार्क टू हैंडपंप अपर्याप्त हैं। कुछ हैंडपंप तकनीकी रूप से खराब होने से बंद पड़े हैं। रोहिताश, मोहन का कहना है कि दिनोंदिन गर्मी बढ़ रही है। पानी की खपत बढ़ने से उन्हें कई परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
जलनिगम के क्षेत्रीय अवर अभियंता कुलदीप सिंह से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि हाईवे से जुड़े फोरलेन डेवलपमेंट का काम तेजी से किया जा रहा है। कई जगहों पर पेड़ों की जड़े उखाड़ी गई हैं, तो कई जगहों पर खुदाई कर मार्ग को समतल किया गया है। उन्होंने कार्य के दौरान भागूवाला से करौली के बीच भूमिगत पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की संभावना व्यक्त करते हुए बताया कि शुक्रवार (आज) मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा। उन्होंने जल्द व्यवस्था में सुधार की संभावना व्यक्त की।