{"_id":"5adb8b9f4f1c1b3c0a8b5df1","slug":"191524337567-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे चौड़ी करण के लिए खेतों से हो रहा खनन रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे चौड़ी करण के लिए खेतों से हो रहा खनन रूकवाया
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात। नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए किसान के खेत से उठाई जा रही मिट्टी को एसडीएम के आदेश पर पुलिस और राजस्व टीम ने मौके पर जाकर रुकवाया।
देहरादून-नैनीताल हाइवे को फोरलेन बनाया जा रहा है। इसके लिए मिट्टी भराव का कार्य चल रहा था। कोतवाली नगीना मार्ग पर स्थित गांव रोशनपुर प्रताप के जंगल से कर्मचारियों ने जेसीबी से मिट्टी उठानी शुरू कर दी। गांव रोशनपुर प्रताप निवासी चंद्रपाल सिंह ने एसडीएम गजेंद्र सिंह से इसकी शिकायत कर दी। उसने आरोप लगाया है कि सड़क के ठेकेदारों द्वारा बिना अनुमति के उसके सहयोगी खातेदार ओमप्रकाश के खेत से मिट्टी उठाकर तालाबनुमा बना दिया है। इससे उसके खेत की मिट्टी गिरनी शुरू हो गई। शिकायत पर कानूनगो सुरेंद्र कौशिक, लेखपाल त्रिलोकीनाथ थाना कोतवाली देहात में तैनात दरोगा जितेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने कर्मचारियों से मिट्टी उठाने का अनुमति पत्र मांगा। पत्र न दिखाने पर उन्होंने ओम प्रकाश के खेत में हो रहे खनन को रुकवा दिया। लेखपाल त्रिलोकीनाथ ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा ओमप्रकाश के हिस्से से लगभग 17 वर्ग गज मिट्टी उठाई गई है।