फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले की 30 पंचायतों में 24 सौ महिलाओं को दिए गैस कनेक्शन

जिले की 30 पंचायतों में 24 सौ महिलाओं को दिए गैस कनेक्शन

Sat, 21 Apr 2018 01:36 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
जिले की 30 पंचायतों में 24 सौ महिलाओं को दिए गैस कनेक्शन
अमरोहा। ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले की 30 पंचायतों में उज्ज्वला दिवस मनाया गया। इसमें प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के चलते 24 सौ महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन और सिलिंडर दिए गए। वहीं खाना पकाने में स्वच्छ ईंधन के इस्तेमाल पर जोर दिया।
विज्ञापन

जोया में आयोजित कार्यक्र म में सांसद कंवर सिंह तंवर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह योजना अप्रैल 2016 में बलिया जिले से प्रारंभ की थी। पांच करोड़ लोगों को गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य था जो अब बढ़ाकर आठ करोड़ कर दिया गया है। अब तक अमरोहा में इस योजना के तहत 40 हजार महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया जा चुका है। यह योजना बहुत ही महिलाओं के लिए लाभकारी है। जनपद की 30 पंचायतों सहित इस कार्यक्रम में भी सौ महिलाओं को नि:शुल्क कनेक्शन दिए गए। सीडीओ चंद्रपाल सिंह ने कहा कि यह योजना ग्राम स्वरोजगार अभियान के तहत चालू की गई है। जिले में ग्राम स्वरोजगार योजना में 45 पंचायतें शामिल हैं। जिनमें 24 अप्रैल को बड़े स्तर पर इस कार्यक्रम का सभी पंचायतों में आयोजन किया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भारत के गरीब परिवारों की महिलाओं के चेहरों पर खुशी लाने के उद्देश्य से शुरू की गई एक योजना है। इस योजना से गरीब महिलाओं को जल्द ही मिट्टी के चूल्हे से आजादी मिल जाएगी। वहीं एलपीजी की सुरक्षा और उपयोगिता के बारे में जागरुक किया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना सुमित त्रेहान, हीरा भारती, संयोजक मदन वर्मा, आशा आर्या और काफी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन


सैदनंगली में 101 को मिला गैस कनेक्शन
सैदनगली। दयानन्द इण्टर कालेज सैदनगली के परिसर में उझारी इंडेन गैस एजेंसी की ओर से 101 गरीब महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए गए। भाजपा जिलामंत्री अभिनव कौशिक और हसनपुर ब्लॉक प्रमुख पति बनारसीदास ने महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किया। एजेंसी स्वामी अनीता देवी ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर एजेंसी प्रबन्धक विजयपाल सिंह, ग्राम प्रधानपति शफीक अहमद, डॉ पुनीत गुप्ता, पिन्टू गुर्जर ,योगेन्द्रपाल सिंह, अरबिन्द अग्रवाल, प्रधानाचार्य हेमराज सिंह, मनवीर सिंह, मलखान सिंह, तौफीक अहमद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
दीपपुर गांव में बांटे गैस कनेक्शन
हसनपुर। क्षेत्र के गांव दीपपुर के प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 50 महिलाओं को गैस का चूल्हा, सिलिंडर, रेगुलेटर और पाइप नि:शुल्क दिया गया। हसनपुर गैस एजेंसी के प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि अंत्योदय कार्ड धारक महिलाओं और पात्र महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा, वीरबल चौधरी, मुजाहिद हुसैन ने महिलाओं को नि:शुल्क कनेक्शन दिए।

-----------------
कनेक्शन मिलते ही खिले महिलाओं के चेहरे
रजबपुर। रजबपुर के पंचायत भवन में उज्ज्वला दिवस मनाया गया। इसमें रजबपुर इण्डेन गैस एजेंसी की ओर से कनेक्शन दिए गए। मुख्य अतिथि पराग दुग्ध डेरी के पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी और जिला पंचायत सदस्य महेश कुमार रहे। अध्यक्षता रजबपुर प्रधान अकबर हुसैन ने की। जिसमें 51 महिलाओं को नि:शुल्क कनेक्शन के तहत गैस सिलिंडर आदि सामान दिया गया। गैस के रसोई में उपयोग और सुरक्षा के बारे में भी जागरुक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed