फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिलाओं और बच्चों को घर-घर जाकर लगाए टीके

महिलाओं और बच्चों को घर-घर जाकर लगाए टीके

Sun, 15 Apr 2018 01:20 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं और बच्चों को घर-घर जाकर लगाए टीके
अमरोहा। आंबेडकर जयंती के अवसर पर शनिवार को जिले की विभिन्न एससी एसटी बाहुल्य क्षेत्रों में टीकाकरण अभियान चलाया गया। टीकाकरण सत्र के दौरान जिले में गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष तक के उम्र वाले बच्चों को टीके लगाए गए। टीकाकरण अभियान सत्र की शुरुआत सीएमओ डा. रमेश चंद्र शर्मा ने आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलन कर किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों ने घर-घर जाकर टीके लगाए और गर्भवती महिलाओं और बच्चों के वजन की जांच की गई। अभियान के तहत शनिवार को टीकाकरण टीम अमरोहा ब्लाक के अकबरपुर पट्टी, वार्ड नंबर एक छेवड़ा, नौगांवा सादात के गौतम नगर, धनौरा ब्लाक के शेरपुर मुस्तकम, धनौरा नगर पालिका के मोहल्ला सुभाष नगर, नगर पालिका बछरायूं के मोहल्ला कानून गोयान, गजरौला ब्लाक के सलेमपुर गोसाई, नगर गजरौला के मोहल्ला आंबेडकर नगर, जोया ब्लाक के मैहम्मदी मढैया, लक्ष्मन वाली मढैया, हुसैनपुरा, खैरातपुरा, हसनपुर ब्लाक के रामपुर भूड़, नगर पालिका हसनपुर के वार्ड एक, मो. खेवान और नगर पंचायत उझारी के मोहल्ला भीमनगर टीम पहुंची। इस दौरान घर-घर जाकर गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष तक के उम्र वाले बच्चों को टीके लगाए गए। इस दौरान सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं और स्वास्थ्य संबंधी जानकारियां दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed