Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा जिला पंचायत का चुनाव

सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा जिला पंचायत का चुनाव

Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगा जिला पंचायत का चुनाव
बिजनौर। जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को होने वाले चुनाव की प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। सीसी कैमरे की नजर में चुनाव होगा। कलक्ट्रेट के बाहर से लेकर अंदर तक सीसी कैमरे लगे होंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को चुनाव होगा। चुनाव के लिए प्रशासन ने पूरी तैयारी शुरू कर ली है। चुनाव कलक्ट्रेट में 11 से तीन बजे तक होगा। चुनाव के लिए कलक्ट्रेट के अंदर से लेकर बाहर विकास भवन व दूसरी तरफ पीडब्ल्यूडी के गेस्ट हाउस तक सड़क पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। तीन एसडीएम व तीन सीओ के साथ भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात रहेगा। चुनाव के दौरान विकास भवन के बाहर व दूसरी तरफ सपा कार्यालय के पास बैरियर लगाए गए हैं। कलक्ट्रेट के मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। लोगों के भी आने जाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। चुनाव के बाद ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी श्यामबहादुर शर्मा के मुताबिक चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है।
विज्ञापन

साकेंद्र के समर्थक समेटने में लगे सदस्यों को
बिजनौर। जिला पंचायत के सोमवार को होने वाले चुनाव में ज्यादा सदस्य साकेंद्र चौधरी के साथ नजर आ रहे हैं। इन सदस्यों को उत्तराखंड में छिपाकर रखा गया है। जिला पंचायत के 57 सदस्य हैं। इनमें 50 से ज्यादा सदस्य साकेंद्र चौधरी के साथ होने का दावा किया जा रहा है। इसे लेकर साकेंद्र चौधरी के समर्थक गदगद हैं। मोनिका ने चुनाव लड़ने के लिए पर्चा तो भरा था, पर वह चुनाव में कहीं नजर नहीं आ रही हैं। कई सदस्य उन्हें ढूंढते रहे पर वे नहीं मिलीं। मोनिका व उनके पति चुनाव में दिखाई नहीं दे रहे हैं। जिला पंचायत के सदस्यों के मुताबिक धन की कमी की वजह से मोनिका व उनके पति चुनावी मुकाबले में नहीं आ सके। जिला पंचायत का चुनाव पैसों का होता है। उधर मोनिका के चुनाव मैदान में आने से इतना जरूर हुआ कि सदस्यों ने अपने दाम बढ़ा दिए। साकेंद्र चौधरी से अब वह मुुंह खोलकर पैसा मांग रहे हैं। इसके लिए कई सदस्य खुद ही साकेंद्र चौधरी के पाले में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed