{"_id":"5aa9595f4f1c1ba4238b52f6","slug":"191521047903-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीओ ने मंडावली क्षेत्र का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीओ ने मंडावली क्षेत्र का किया निरीक्षण
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
दो सफाई कर्मी निलंबित
मंडावली/नजीबाबाद ।
सीडीओ ने मंडावली में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए जा रहे मकानों के अधूरे होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सफाई में लापरवाही के लिए दो सफाई कर्मियों को निलंबित करने की संस्तुति की।
सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बुधवार को मंडावली क्षेत्र का निरीक्षण किया। सीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाए गए चार आवासों का निरीक्षण किया। तीन आवासों का निर्माण कार्य अधूूरा पाए जाने पर सीडीओ ने ग्राम प्रधान मिद्दू ठेकेदार और सचिव प्रमोद कुमार से नाराजगी व्यक्त करते हुए 20 मार्च तक निर्माण कार्य पूूरा कराने के निर्देश दिए।
सीडीओ ने मंडावली क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक न होने पर नाराजगी जताई। सफाई कर्मियों के न मिलने पर सीडीओ ने कृष्णा व आशा को निलंबित करने की संस्तुति की। सीडीओ ने ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सेक्रेट्री को शासन की नीतियों के अनुरूप शासन की योजना का लाभ पात्रों को दिलाने तथा पारदर्शिता के साथ विकास कार्य कराने के निर्देश दिए।