फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आंदोलन की सफलता को कार्यकर्ताओ से जुटने का आह्वान

आंदोलन की सफलता को कार्यकर्ताओ से जुटने का आह्वान

Thu, 11 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
आंदोलन की सफलता को कार्यकर्ताओ से जुटने का आह्वान
धामपुर (बिजनौर)। प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकारों को हर मोरचे पर फेल बताया है। कहा कि सपा 17 जनवरी को प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन का बिगुल फूकेंगी। कार्यकर्ताओं से आंदोलन की सफलता को जुटने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान ने वार्ता में बताया कि यूपी में किसानों , मजदूरों, बेरोजगारी, कारोबारियों, बुनकरों, व्यापारियों की स्थिति बदहाल है। जब केंद्र सरकार ने नोट बंदी के बाद जीएसटी को जनता पर थोपा है। देश के पीएम अपने मन की बात को जनता को बता रहे है। कभी पीएम ने प्रदेश की जनता के मन की बात को आज तक गहनता नहीं सुना है। 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब देंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेदों को भुलाकर एक होकर धार्मिक उन्माद फैलाकर अपना हित साधने वाली भाजपा की केंद्र और यूपी सरकारों को उखाड़ फेंकने को संघर्ष करने का ऐलान किया है। दो दिन पहले संपन्न बैठक में अखिलेश यादव ने प्रदेश और केंद्र सरकार को हर मोर्चे पर फेल करार देते संघर्ष का एलान कर दिया है। 17 जनवरी को कार्यकर्ता तहसील मुख्यालयों पर होने वाले आंदोलन की सफलता के लिए जुट जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed