फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड

Thu, 04 Jan 2018 12:13 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड
कोहरे के साथ शीतलहर ने बढ़ाई ठंडक
विज्ञापन

बिजनौर/नगीना। कोहरे के साथ अब सर्द हवा भी सर्दी को बढ़ा रही है। बुधवार को घने कोहरे के साथ शीतलहर ने भी मौसम को और ठंडा बना दिया। अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान में चार डिग्री प्रति सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा।

मंगलवार को भी रात से ही कोहरा छाने लगा था, बुधवार सुबह भी कोहरे ने मौसम सर्द करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दो दिन पहले तक जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक चल रहा था। लेकिन कोहरे और सर्द हवा से तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री तक पहुंच गया। सर्दी के कारण बाजारों में सन्नाटा है। ग्राहकों के न आने से व्यापार प्रभावित हो रहा है। वाहनों की रफ्तार भी कोहरे की वजह से कम हो रही है। दोपहर दो बजे के बाद धूप निकली, लेकिन ठंड का असर कम नहीं हुआ। उधर, नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा का कहना है कि मौसम में सर्दी बढ़ने से गेहूं की फसल को फायदा होगा। अभी कोहरा और ठंडक बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed