फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन देने का चलेगा अभियान

ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन देने का चलेगा अभियान

Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन देने का चलेगा अभियान
सौभाग्य योजना के तहत जिले में चलेगा अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत ग्रामीणों को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। योजना में लंबी दूरी की केबिल हटाने, बीपीएल एवं अंत्योदय उपभोक्ताओं को नि:शुल्क विद्युत कनेक्शन देना शामिल है।
प्रधानमंत्री ने घर-घर विद्युत कनेक्शन देने के लिए सौभाग्य योजना लांच की है। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू विद्युत संयोजन अभियान में विद्युत कनेक्शन देने की योजना तैयार की है। 16 दिसंबर को खंड कार्यालय नजीबाबाद की ओर से विद्युत कनेक्शन देने के लिए बिजलीघरों पर शिविर लगाए जाएंगे। नजीबाबाद उपखंड प्रथम, द्वितीय के 33/11 बिजलीघर नजीबाबाद का कैंप मोअज्जमपुर तुलसी में, अकबरपुर चौगांवा का कैंप अकबरपुर चौगांवा में, साहनपुर का कैंप जसवंतपुर में राजपुर नवादा का कैंप राजपुर नवादा में, भागूवाला का कैंप श्यामीवाला में, चंदक का कैंप बुडगरा में, सौफतपुर का कैंप हरचंदपुर में, रायपुर का कैंप हरगनपुर में, अकबराबाद का कैंप रामपुर में, खाईखेड़ी का कैंप गजरौला में, बड़िया का कैंप चंदनवाला में, तिसोतरा का कैंप तिसोतरा में, तिमरपुर का कैंप सादकपुर में लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नजीबाबाद उपखंड तृतीय नगीना के अंतर्गत सौभाग्य योजना में ग्रामीणों को लाइट एंड फैन कनेक्शन देने का कैंप 16 दिसंबर को ही नगीना टाउन बिजलीघर का कैंप आजाद कॉलोनी नगीना में, नगीना ग्रामीण का कैंप शेेखपुरा तुर्क में, बढ़ापुर का कैंप कायमनगर दोदराजपुर में, कोतवाली का कैंप सबदलपुर देहजागीर में, फुलसंदा का कैंप सुनपता में लगेगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए जनपद बिजनौर के प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी प्रोजेक्ट इंजीनियर अभिनव जैन को सौंपी गई है। अभिनव जैन ने बताया कि विद्युत निगम के नेतृत्व में चलाई जाने वाली योजना में ग्रामीण क्षेत्रों में बीपीएल और अंत्योदय श्रेणी के उपभोक्ताओं को नि:शुल्क नए कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। पोल निर्माण के साथ लंबी दूरी के केबिल हटाकर विद्युत उपभोक्ताओं को 25 से 30 मीटर की दूरी पर स्थित एलटीडीवी बॉक्स के माध्यम से बिजली देना सुनिश्चित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed