{"_id":"5a243aaa4f1c1b60678bf173","slug":"191512323754-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व बाइक की भिड़ंत, परिवार के चार सदस्य समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व बाइक की भिड़ंत, परिवार के चार सदस्य समेत छह घायल
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना । नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक परिवार के चार सदस्य समेत छह लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से चार को गंभीर हालत में बिजनौर रेफर किया गया।
थाना किरतपुर के गांव सुरा नंगली निवासी चंद्रपाल और उनकी पुत्रवधू रेखा, पोता पांच वर्षी अंश और उनका भतीजा अंशुल एक शादी विवाह में स्योहारा गए थे। वह रविवार को बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था। नगीना में सेंट मैरी स्कूल के पास उनकी बाइक की कार से टक्कर हो गई। हादसे में वह चारों घायल हो गए। कार में सवार नगीना के मोहल्ला लुहारी सराय निवासी जैद और तंजीम खान भी मामूली रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बाइक सवार घायलों को गंभीर हालात में बिजनौर रेफर कर दिया ओर कार सवार घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।