{"_id":"5a01fb7b4f1c1b8e698b9dd1","slug":"191510079355-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी होने तक हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी होने तक हड़ताल शुरू
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर (बिजनौर)। सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका के सफाई विभाग में ताला लगा दिया।
उत्तर प्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में सफाई कर्मचारी मंगलवार को सफाई कार्य ठप कर पालिका परिसर में धरने पर बैठ गए। कर्मचारियों का कहना है कि संविदा सफाई कर्मचारियों का ईपीएफ का करीब ढाई करोड़ रुपये का कहीं पता नहीं लग रहा है। अधिकारियों से कई बार कहने के बाद भी उन रुपयों का कोई हिसाब नहीं दिया जा रहा है। कर्मचारियों ने ईपीएफ का रुपया मिलने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी है। आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगरपालिका सफाई विभाग में तालाबंदी कर दी। सफाई कर्मचारियों ने रुपया दिलवाने, स्थायी सफाई कर्मचारियों का तीन माह का एरियर दिलाए जाने, चार गर्म और ठंडी वर्दी दिए जाने आदि की मांग की है। धरने पर दीपक कुमार, रवि कुमार, उमेश कुमार, इंद्रप्रकाश मदान, प्रवेश मदान, रविंद्र सैलानी, प्रमोद सैलानी, अजय कुमार सूद, रामू पवार, विक्की पवार आदि मौजूद रहे।