{"_id":"59dd16414f1c1b87698b5110","slug":"191507661377-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाउन चार फीडर की इनकमिंग में फाल्ट, शहर की पॉश कालोनियों में रहा बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाउन चार फीडर की इनकमिंग में फाल्ट, शहर की पॉश कालोनियों में रहा बिजली संकट
Updated Wed, 11 Oct 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली किल्लत से जूझा अमरोहा, परेशान रहे शहरवासी
टाउन चार फीडर की इनकमिंग में फाल्ट, शहर की पॉश कालोनियों में रहा बिजली संकट
पांच घंटे में फाल्ट व तकनीकी खराबी को दूर कर अधिकारियों ने बहाल की सप्लाई
डबल लाइन बिजलीघर से जुड़े इलाके में भी तीन घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
गुलड़िया बिजलीघर के स्थित टाउन चार फीडर की इनकमिंग में जोरदार फाल्ट हो गया। इसके बाद गहराई तकनीकी खराबी के कारण शहर की पॉश कालोनियों समेत छह से अधिक मोहल्लों में बिजली संकट गहरा गया। पांच घंटे की मशक्कत के बाद अधिकारियों व कर्मचारियों ने खराबी को दूर कर सप्लाई बहाल की। इसके बाद ही नागरिकों ने राहत की सांस ली। उधर हाईटेंशन लाइन पर कार्य की वजह से डबल लाइन बिजलीघर से जुड़े इलाके में तीन घंटे आपूर्ति बंद रही।
शहर का टाउन चार फीडर गुलड़िया में स्थित है। दोपहर करीब 12 बजे अचानक फीडर की इनकमिंग में तेजी के साथ फाल्ट हुआ और मशीन में तकनीकी समस्या आ गई। इस घटना के बाद नगर की मंडी समिति रोड, पॉश कालोनी आवास विकास प्रथम व द्वितीय, कल्याणपुरा रोड, बाजार बटवाल, नल आदि इलाके में बिजली संकट पैदा हो गया। बिजली आपूर्ति बंद होने से नागरिक बेचैन हो गए। इसके अलावा 50 काटनवेस्ट कारखानों में काम बंद हो गया। मजदूर पूरी तरह खाली हो गए। इधर सूचना मिलते ही क्षेत्रीय अवर अभियंता अधीनस्थ कर्मचारियों को लेकर खराबी को सही करने में जुट गए। शाम करीब चार बजे उनको कामयाबी मिली। समस्या दूर करने के बाद अधिकारियों ने क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी। सप्लाई शुरू होने पर ही नागरिकों ने राहत की सांस ली और काटनवेस्ट कारखानामों में कार्य चालू हुआ। उधर गुलड़िया से डबल लाइन बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन पर कार्य होने के कारण तीन घंटे सप्लाई बंद रही। नगर के मोहल्ला दानिशमंदान, नई बस्ती, बेगम सराय, बेगम सराय खुर्द, कैलसा बाईपास मार्ग, छेवड़ा, कोट, बसावनगंज, कोतवाली गेट, बड़ा बाजार आदि में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित रही। काम पूरा होने के बाद उसको शुरू कर दिया गया।
इनकमिंग नंबर दो में गड़बड़ी आ गई थी जिसकी वजह से सप्लाई व्यवस्था चरमरा गई। शाम उसको ठीक कर आपूर्ति को सुचारु कर दिया गया।
सुरेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता टाउन चार