{"_id":"59caa2524f1c1bae538b4963","slug":"191506452050-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों में सक्रिय होंगी एसएमसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों में सक्रिय होंगी एसएमसी
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिषदीय स्कूलों में सक्रिय होंगी एसएमसी
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंध समिति को सक्रिय किया जाएगा। इनके सहयोग से स्कूलों में पढ़ाई का अच्छा माहौल तैयार किया जाएगा। इसके लिए एसएमसी के अध्यक्ष और सचिव को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है।
विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के जमालपुर स्थित बीआरसी पर आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों और एसएमसी के अध्यक्षों से स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक दूसरे का सहयोग करने के लिए कहा गया। मास्टर ट्रेनर पीसी चक्रवर्ती ने कहा कि स्कूलों में प्रत्येक महीने विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की जाए। मासिक कार्य योजना तैयार कर अच्छा माहौल तैयार किया जाए। उन्होंने एसएमसी के कार्यों और उद्देश्यों को भी विस्तार से बताया। निष्क्रिय सदस्यों के स्थान पर सक्रिय सदस्य बनाए जाए। उन्होंने स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति और उनके ठहराव के लिए भी कार्य करने पर जोर दिया। अभिभावकों की भी नियमित बैठक आयोजित करने को कहा। ब्लाक के वरिष्ठ एबीआरसी आदर्श कुमार गुप्ता ने शिक्षकों से मासिक सूचनाएं समय पर देने को कहा। इसमें एमडीएम, उपस्थिति प्रपत्र, छात्रों की उपस्थिति भी समय पर देने के निर्देश दिए। इस मौके पर शिक्षक राज पाल सिंह सैनी, सुभाष सिंह चौहान, नीता सेठी, ओमप्रकाश, सरदार हरवंत सिंह, तारिक अलीम, सुबोध कुमार, सुलक्षणा आर्या आदि मौजूद रहे।