फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राशन डीलर को लेकर ग्रामीण आमने सामने, एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

राशन डीलर को लेकर ग्रामीण आमने सामने, एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Sun, 17 Sep 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
राशन डीलर को लेकर ग्रामीण आमने सामने, एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन
धामपुर। राशन डीलर को लेकर गांव बगदाद अंसार के ग्रामीण आमने-सामने आ गए है। शनिवार को एक पक्ष ने राशन डीलर को हटाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं, कुछ ने डीलर के पक्ष में प्रदर्शन कर एसडीएम को शपथ पत्र सौंपे।
विज्ञापन

गांव के शिवकुमार, संतराम, नत्थू सिंह, दौलत सिंह, संजय सिंह, गंगाराम, विकास, राजीव, सौरभ, नरेश, नेतराम ने बताया कि पिछले दिनों अनियमितताओं के कारण राशन की दुकान को निरस्त कर दिया गया था। एसडीएम ने गांव के दूसरे डीलर से इसे संबद्ध कर दिया था। आरोप है कि आरोपी डीलर दूसरे राशन विक्रेता को दुकान को नहीं सौप रहा है। इससे ग्रामीणों को राशन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

उधर, राशन डीलर इरफाना खातून के पक्ष में उतरे ग्रामीणों ने भी एसडीएम कार्यालय पर शपथ पत्रों के साथ प्रदर्शन किया। शपथ पत्रों में बताया कि गांव के कुछ लोग निहित स्वार्थ को पूरा करने की मांग को लेकर डीलर की छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे है। एसडीएम से निरस्त दुकान को बहाल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों में शौकत अली, वाजिद अली, मुसर्रत अली, अब्दुल रशीद समीला, जाफर, नफीसा, फातमा, राहीमीन, शाहजहां, अजमततुल्ला शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed