{"_id":"59b43ab94f1c1bfd7f8b58d6","slug":"191504983737-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुलसंदा बिजलीघर पर जेई को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुलसंदा बिजलीघर पर जेई को बनाया बंधक
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर। भाकियू ने फुलसंदा बिजलीघर को धींगरपुर सब स्टेशन से पुन: जोड़ने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। किसानों ने जेई को बंधक बना लिया। एसडीओ के किसानों से वार्ता के बाद ही मामला शांत हुआ।
प्रदर्शन कर रहे भाकियू से जुडेे़ किसानों का कहना था कि कुछ दिन पूर्व फुलसंदा बिजलीघर को धींगरपुर से हटाकर नगीना जोड़ दिया गया। इससे विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा। कोई सुनवाई नहीं होने पर फुलसंदा बिजलीघर पर किसानों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। बिजलीघर पहुंचे जेई विशाल कुमार को बंधक बनाकर अपने बीच में बैठा लिया। किसान उच्चाधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। एसडीओ राहुल गौतम ने मौके पर पहुंचकर किसानों से वार्ता की। बिजलीघर को पुन: धींगरपुर सब स्टेशन जोड़ने के लिए शासन को पत्र लिखने और अन्य समस्याएं एक सप्ताह के भीतर सुलझाने के आश्वासन पर ही किसान शांत हुए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, विजयपाल सिंह, संदीप कुमार, संजीव कुमार, सतेंद्र कुमार, सर्वेंद्र, ऋषभ कुमार, सचिन कुमार, अरशद, अरविंद कुमार, योगेंद्र कुमार आदि शामिल रहे।