{"_id":"59ac485e4f1c1b16278b4fc5","slug":"191504462942-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय में सांसद को मिली खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय में सांसद को मिली खामियां
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । सांसद भारतेंद्र सिंह ने धर्मनगरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें विद्यालय में जलभराव, चारदीवारी नहीं होने जैसी कई खामियां मिलीं। डीएस और बीएसए से मिलकर समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
रविवार को बिजनौर सांसद भारतेंद्र सिंह ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सांसद ने पाया कि विद्यालय में 100 छात्राओं के सापेक्ष मात्र 30 बेड है, विद्यालय में शौचालयों की टोंटी टूटी हुई, स्नानघर की दीवार और दरवाजे टूटे हुए मिले। बीमार छात्राओं को चिकित्सालय ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं मिली। विद्यालय में गणित शिक्षिका की व्यवस्था नहीं होने जैसी खामियां मिली। छात्राओं को विद्यालय में फर्नीचर नहीं होने पर नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। सांसद भारतेंद्र सिंह ने छात्राओं को भरोसा दिलाया कि वह जल्द ही डीएम और बीएसए से मिलकर सभी समस्याओं का समाधान कराएंगे।