फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षकों के तबादले को फिर जगी उम्मीद

शिक्षकों के तबादले को फिर जगी उम्मीद

Wed, 30 Aug 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों के तबादले को फिर जगी उम्मीद
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के तबादलों की फिर से उम्मीद जग गई है। जिले के 791 शिक्षकों ने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

शिक्षा सत्र 2017-18 में अभी तक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के तबादले नहीं किए गए हैं। जुलाई के महीने में सरप्लस शिक्षकों को हटाने का अभियान चला था। पर शिक्षकों के आंदोलन करने की चेतावनी और कई के कोर्ट चले जाने से मामला रफा दफा गया। 25 जुलाई को शिक्षा मित्रों का समायोजन निरस्त किए जाने के उपरांत सरप्लस शिक्षकों का समायोजन भी ठंडे बस्ते में चला गया था। 15 दिन पहले शासन ने शिक्षकों के जिले के स्कूलों में एक से दूसरे स्कूल में तबादला कराने के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। सोमवार को आवेदन करने की अंतिम तिथि थी।
विज्ञापन

बीएसए महेश चंद्र के मुताबिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 791 शिक्षकों ने तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन किया जाना है। उसके उपरांत ही शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे। साथ ही प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा मित्रों का समायोजन निरस्त होने से स्कूलों में शिक्षा पटरी से उतरी है। तबादला चाहने वालों में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों की संख्या अधिक बताई जाती है। जिन स्कूलों में सहायक अध्यापकों और प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त हैं, उनकी सूची पहले ही बीएसए द्वारा कार्यालय पर सूची चस्पा कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 को करेंगे प्रदर्शन
बिजनौर। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने किसानों और भूमिहीनों के कर्ज माफ कराने की मांग की है। उन्होंने बाढ़ से फसल नष्ट होने पर किसानों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा सूची में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मजदूर सभा 31 अगस्त को तहसील नगीना पर प्रदर्शन कर एसडीएम को एक मांग पत्र सौंपेगी।


शुरू हो महामाया पेंशन
बिजनौीर। आभास महासंघ ने एडीएम को दिए मांग पत्र में महामाया पेंशन योजना में कई महीने से पेंशन का भुगतान नहीं होने पर चिंता जताई है। पत्र में पेंशन को शुरू कराने की मांग की है। आशु कुमार, लाल सिंह भूमेवालकर आदि ने मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed