फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर भाजपाइयों ने जताई नाराजगी

बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर भाजपाइयों ने जताई नाराजगी

Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
बिगड़ी विद्युत व्यवस्था पर भाजपाइयों ने जताई नाराजगी
नजीबाबाद। नगर में लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता का घेराव किया। एक्सईएन ने जल्द सुधार का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाजपा नगर अध्यक्ष अजय माहेश्वरी, महामंत्री नकुल अग्रवाल के नेतृत्व में कई भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिक विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचे। भाजपाइयों ने एक्सईएन देवेंद्र कुमार का घेराव करते हुए नगर में लगातार बिगड़ती विद्युत व्यवस्था पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जहां कई-कई घंटे बिजली गुल हो रही है, वहीं बिजली के पर्याप्त वोल्टेज भी नहीं मिल पा रहे हैं। भाजपाइयों ने कहा कि बार-बार ट्रिपिंग के चलते कारोबार और जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल्द विद्युत आपूर्ति में सुधार की मांग की। अधिशासी अभियंता ने बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार का आश्वासन दिया। एक्सईएन कार्यालय पर पहुंचे लोगों में लक्ष्मीकांत शर्मा, रामपाल सिन्हा, मुकुल रंजन दीक्षित, शैलेंद्र गुप्ता, आशीष वर्मा, कोमल सिंह, अंशुल मेहरा, ईश्वर शरण मित्तल, संजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed