फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मत पेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, तीन को आएंगे नतीजे

मत पेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, तीन को आएंगे नतीजे

Sun, 02 Jul 2017 02:11 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 02:11 AM IST
विज्ञापन
मत पेटियों में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, तीन को आएंगे नतीजे
मतदान के बाद कड़ी सुरक्षा में मत पेटियां ब्लाक पर रखी गई हैं
विज्ञापन

मत पेटियों की सुरक्षा को स्ट्रांग रूम के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
पंचायत उप चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने पर प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में बंद हो गई है। अब तीन जुलाई को किस्मत का पिटारा खुलेगा। हार जीत का फैसला होगा। मतदान संपन्न होते ही प्रत्याशियों के हार जीत का गणित लगाया जा रहा है। कौन सा प्रत्याशी जीत रहा है, और किसकी जमानत जब्त होगी, इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। उधर मतदान के बाद मत पेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा में स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम के बाहर कड़ा पहरा बैठा दिया गया है।
शनिवार को जिला पंचायत सदस्य की दो सीट, ग्राम प्रधान की तीन सीट और क्षेत्र पंचायत सदस्य के दो रिक्त पदों पर उप चुनाव को मतदान हुआ। जिले में 115 बूथों पर मतदान हुआ। सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शाम पांच बजे मतदान संपन्न हुआ। जिलेभर में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। उप चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में बंद हो गई है। अब तीन जुलाई को मत पेटियों में बंद प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलेगा।
विज्ञापन

उधर, मतदान संपन्न होते ही प्रत्याशियों की हार जीत के समीकरण लगाए जा रहे हैं। कौनसा प्रत्याशी जीत रहा है, और कौन हार रहा है। इसकी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मतदान के बाद प्रत्याशियों के घरों पर समर्थकों की भीड़ देखी गई। मतदान को लेकर चर्चा चलती रही। हालांकि सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर आश्वस्त हैं। शाम पांच बजे मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटियों को सील कर कड़ी सुरक्षा में संबंधित ब्लाक पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाया गया है। मत पेटियों की सुरक्षा को कड़ा पहरा बैठा दिया गया है। चौबीस घंटे पुलिस कर्मी सुरक्षा में मुस्तैद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed