{"_id":"5953fd184f1c1b6a778b4662","slug":"191498676504-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में वकीलों ने नहीं किया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में वकीलों ने नहीं किया काम
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर वकीलों ने बंद रखा काम
बिजनौर। सहायक अभियोजन अधिकारी नीरज सिंह के विरुद्ध जिला बार सचिव अजीत पंवार द्वारा तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज न किए जाने पर वकील दूसरे दिन भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस मामले में प्रशासन की ओर से एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल ने जिला बार के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बृहस्पतिवार को बुलाया है।
सहायक अभियोनज अधिकारी नीरज सिंह की ओर से जिला बार सचिव अजीत पंवार सहित तीन वकीलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने पर विरोधस्वरूप अधिवक्ता मंगलवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे थे। अधिवक्ताओं ने एसपी सिटी रामधारी चौरसिया से मिलकर नीरज सिंह के विरूद्ध भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी। प्रभारी निरीक्षक को जिला बार के सचिव अजीत पंवार की ओर से तहरीर दी गई थी। इसमें कहा गया था कि एक जमानत प्रार्थना पत्र पर रिपोर्ट लगाए जाने के लिए सहायक अभियोजन अधिकारी ने रिश्वत मांगी थी।