फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गंगा नदी के पास टूटा 220 केवी लाइन का तार, जिले भर में गहराया बिजली संकट

गंगा नदी के पास टूटा 220 केवी लाइन का तार, जिले भर में गहराया बिजली संकट

Tue, 20 Jun 2017 02:23 AM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
गंगा नदी के पास टूटा 220 केवी लाइन का तार, जिले भर में गहराया बिजली संकट

विज्ञापन
मैटोर ग्रिड से 220 केवी खजूरी बिजलीघर को जोड़ती है लाइन, अफसरों में मची खलबली

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
गंगा नदी के पास 220 केवी लाइन का तार टूटने से जनपद भर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था अस्त व्यस्त हो गई। औद्योगिक नगरी गजरौला से लेकर शहर तक में पूरी रात बिजली संकट रहा। भीषण गर्मी में बिना बिजली रोजेदार व नागरिक बेचैन रहे। दिन में भी यही स्थिति बनी रही। संभल व मुरादाबाद जनपदों से वैकल्पिक व्यवस्था कर अधिकारियों ने शहरवासियों व ग्रामीणों को बिजली सप्लाई दी। इससे उनको कुछ घंटे राहत मिली, लेकिन ज्यादा देर सप्लाई नहीं चलने की वजह से हर शख्स के चेहरे पर बेचैनी नजर आई।
मैटोर ग्रिड से 220 केवी खजूरी बिजलीघर को आपूर्ति की जाती है। खजूरी से अमरोहा डिविजन के 132 केवी गुलड़िया बिजलीघर व गजरौला डिविजन को सप्लाई दी जाती है। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे अचानक 220 केवी की लाइन का तार ब्रजघाट गंगा नदी के पास टूटकर जमीन पर गिर गया। इससे पूरे खजूरी व गुलड़िया बिजलीघर से जुड़े 35 बिजलीघरों की सप्लाई ठप हो गई। ये बात जब अधिकारियों को मालूम पड़ी तो खलबली मच गई। पूरी रात औद्योगिक नगरी गजरौला के अलावा अमरोहा शहर तथा जनपद के गांवों में अंधेरा छाया रहा।
विज्ञापन

अंधेरे में ही रोजेदारों को सहरी की तैयारी व नमाज अदा करनी पड़ी। गर्मी की वजह से कोई भी रोजेदार जागने के बाद तब तक नहीं सो पाया जब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हुई। हाथ का पंखा हिलाकर हर कोई गर्मी को दूर करता दिखा। इधर तड़के ही ट्रांसमिशन विभाग के अधिकारी गजरौला डिविजन के अफसरों संग तार को देखने के लिए निकल पड़े। ब्रजघाट के नजदीक जंगल में तार टूटा मिला। इसको सोमवार सुबह से अधिकारी व कर्मचारी जोड़ने की कार्रवाई में जुटे हैं। देर शाम तक ही अधिकारी तार जुड़ने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


संभल व मुरादाबाद से मांगी बिजली सप्लाई
अमरोहा। तार टूटने की वजह से पूरे जिले में बिजली को लेकर हाहाकार मच गया। शहरियों व ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अधिकारियों ने आपूर्ति की व्यवस्था का इंतजाम चालू कर दिया। संभल व मुरादाबाद के अधिकारियों से बातचीत कर सप्लाई देने की मांग की। इस पर सुबह सात बजे सप्लाई चालू हुई। इसके शुरू होने पर ही लोगों की जान में जान आई, लेकिन दिन भर ये संकट बरकरार रहा। वैकल्पिक व्यवस्था होने की वजह से अधिकारी काट-काटकर बिजलीघरों को आपूर्ति करते नजर आए।

तार टूटने के कारण नहीं हो सका काम
अमरोहा। यूं तो सोमवार को ट्रांसमिशन विभाग की ओर से लाइन जोड़ने का काम किया जाना था, जिसकी वजह से कोठी खिदमतपुर, नौगावां सादात, जमना खास, मिट्ठेपुर, जलीलपुर बक्काल बिजलीघर की आपूर्ति बंद होनी थी, लेकिन 220 केवी लाइन का तार टूटने की वजह से आज ट्रांसमिशन विभाग काम नहीं कर सका। इसलिए सभी बिजलीघरों की सप्लाई चालू रही।



220 केवी लाइन का तार टूटने की वजह से ही बिजली की समस्या पैदा हुई है, जिसको जोड़ने के लिए सुबह से ही अधिकारी पूरी टीम के साथ लगे हैं। जैसे ही तार जोड़ा जाएगा वैसे ही सप्लाई को बहाल कर दिया जाएगा।
दीपक अग्रवाल, एक्सईएन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed