फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   190 patients of corona infection found in the district

15 प्रतिशत से अधिक पहुंची संक्रमण दर, रविवार को मिले 190 मरीज

Mon, 24 Jan 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
190 patients of corona infection found in the district
जिले में कोरोना संक्रमण के 190 मरीज मिले
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को जिले में कोरोना के 190 मरीज मिले हैं। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस बढ़कर 1455 हो गए हैं। रविवार को कोरोना के पुराने 77 मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है।
कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को इनकी संख्या 190 तक पहुंच गई। रविवार को 1255 मरीजों की रिपोर्ट आई थी। रविवार को कोरोना संक्रमण की दर सबसे अधिक 15 प्रतिशत से भी अधिक रही। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। इनके साथ ही बैंक कर्मचारी भी लगातार संक्रमित हो रहे हैं। रविवार को आई रिपोर्ट में सिविल कोर्ट नगीना के सात कर्मचारियों को भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी की तबीयत सामान्य है।
विज्ञापन

नहटौर में कम मिल रहे मरीज
कोरोना के मरीज हर ब्लॉक में बड़ी तादाद में मिल रहे हैं। सबसे अधिक मरीज मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक में ही मिल रहे हैं और सबसे कम नहटौर ब्लॉक में। जिला मुख्यालय पर भी बड़ी तादाद में मरीज मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों में पहुंची संक्रमितों की संख्या
कोरोना के मरीजों की संक्रमण दर 15 प्रतिशत से अधिक बढ़ना लगातार बढ़ रहे संक्रमण को दर्शाता है। साल की शुरुआत में दो से चार मरीज ही मिलते थे, अब इनकी संख्या लगातार सैकड़ों में जा रही है। इनमें से सभी मरीजों को खांसी, जुकाम और बुखार की ही शिकायत है।

घर में ही हैं सभी मरीज
एसीएमओ डॉ. देवीदास के अनुसार सभी मरीजों को घर में ही रखा गया है। सभी की तबीयत सामान्य है। संक्रमित मिले मरीजों के साथ साथ उनके परिजनों को भी अभी घर मे मास्क लगाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed