{"_id":"66d49f57d4bff0551109abbe","slug":"19-government-houses-will-be-demolished-pwd-sent-report-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-114580-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 19 सरकारी आवासों का होगा ध्वस्तीकरण, लोनिवि ने भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 19 सरकारी आवासों का होगा ध्वस्तीकरण, लोनिवि ने भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
इनके स्थान पर नए आवासों का निर्माण होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। विकास विभाग की ओर अल्हैपुर ब्लॉक में 63 साल पहले बने करीब 19 अधिकारियों और कर्मचारियों के आवास जर्जर होने के कारण ध्वस्त किए जाएंगे। इनके स्थान पर नए आवासों का निर्माण होगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन आवासों को ध्वस्तीकरण के लिए अनुमति प्राप्त हो गई है।
ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान ने बताया कि अल्हैपुर ब्लॉक में अधिकारी-कर्मचारियों के रहने के लिए विकास विभाग की ओर से साल 1961 में 19 आवासों का निर्माण हुआ था। वर्तमान में इन सभी आवासों की स्थिति जर्जर है। इनमें चार आवास कृषि विभाग, नौ विकास विभाग और बाकी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के नाम आवंटित हैं। आवासों की छतों गिरने लगी हैं। दीवारों में दरारें हैं।
कई माह पहले ब्लॉक प्रमुख की ओर से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर मूल्यांकन के लिए भेजा गया था। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता धर्मेंद्र यादव ने बताया कि यह आवास 63 साल पहले बने थे। अब इन आवासों की स्थिति रहने योग्य नहीं है । कभी भी किसी भी समय कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए इन आवासों का ध्वस्तीकरण होना आवश्यक है।