{"_id":"61c37513aa9826087b063a3f","slug":"1875-self-help-groups-got-revolving-fund-bijnor-news-mrt570272769","type":"story","status":"publish","title_hn":"1875 स्वयं सहायता समूहों को मिला रिवॉल्विंग फंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1875 स्वयं सहायता समूहों को मिला रिवॉल्विंग फंड
विज्ञापन

बिजनौर। पीएम मोदी की प्रयागराज संगोष्ठी ने जिले के स्वयं सहायता समूहों की पैसों से झोली भर दी है। सूबे में सबसे अधिक रिवोल्विंग फंड जिले को मिला है। इस धनराशि से समूहों से जुड़ी महिलाएं अपना कामकाज और स्वरोजगार बढ़ा सकेंगी।
दो दिन पहले प्रयागराज में समूह सखी की संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समूह सखी को निजी व्यवसाय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके लिए शासन ने समूहों को स्वरोजगार करने के लिए जिलेवार धनराशि आवंटित की है। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि सूबे में सबसे अधिक रिवोल्विंग फंड जिला बिजनौर को मिला है। जिले के 1875 समूहों को रिवोल्विंग फंड मिला है। समूह की सदस्याओं को रिवोल्विंग फंड की धनराशि लेन-देन के लिए दी जाती है। जिससे महिलाएं अपना कामकाज बढ़ा सकती है। जिला उपायुक्त ने बताया कि जिले के 1200 समूहों को सामुदायिक निवेश राशि मिली है। जिला उपायुक्त ज्ञान सिंह ने बताया कि रिवोल्विंग फंड पाने वालों में सबसे अधिक समूह धामपुर ब्लॉक के हैं। जबकि हल्दौर ब्लॉक के सबसे अधिक समूहों को सबसे अधिक सामुदायिक निवेश फंड मिला है।