{"_id":"61e1cdd8fc59a1256d1d4665","slug":"182-more-infected-found-in-the-district-bijnor-news-mrt573445290","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक साल से कम का बच्चा भी मिला कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक साल से कम का बच्चा भी मिला कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 182 और मिले संक्रमित
बिजनौर। बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं। जिले में शुक्रवार को 182 मरीज मिले हैं। शहर से लेकर दूर दराज के गांवों तक में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। जिले में अब एक्टिव केस बढ़कर 642 हो गए हैं।
जिले में कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिले में 99 मरीज मिले थे। शुक्रवार को इनकी संख्या लगभग दोगुनी हो गई। शनिवार को 182 मरीज मिले हैं। स्योहारा ब्लॉक के एक गांव में एक साल से कम आयु का बच्चा भी कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य व पुलिसकर्मी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। सीएमओ कार्यालय, कंट्रोल रूम, पीडब्लयूडी गेस्ट हाउस के कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। अफजलगढ़ चीनी मिल का एक कर्मचारी और जिला मुख्यालय पर एक निजी अस्पताल का कर्मचारी भी संक्रमित मिला है। कोरोना अब लगभग पूरे जिले में फैल गया है। कस्बों से लेकर गांवों तक में कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। हालांकि अब भी राहत वाली बात यह है कि किसी में बीमारी का कोई गंभीर लक्षण नहीं है। सभी को होम आइसोलेशन में ही रखा गया है।
लापरवाही है हावी
संक्रमण के मामले दोहरा शतक लगाने के करीब पहुंच गए हैं लेकिन अब भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। आधे लोग भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। दुकानदार हों या ग्राहक, बिना मास्क के ही बाजारों में सामान खरीदा और बेचा जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
हर हाल में करें गाइडलाइंस का पालन
एसीएमओ डॉ.देवीदास के अनुसार लोगों को हर हाल में कोरोना से बचाव के लिए गाइडलाइंस का पालन करना ही होगा। जिस घर में मरीज मिला है उसके परिजनों को भी एहतियात बरतनी चाहिए।