फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   क्षत्रिय सभा को मजबूती प्रदान करने की अपील की

क्षत्रिय सभा को मजबूती प्रदान करने की अपील की

Mon, 11 Feb 2019 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
क्षत्रिय सभा को मजबूती प्रदान करने की अपील की
क्षत्रिय सभा को मजबूती प्रदान करने की अपील की
विज्ञापन

नगीना। अखिल भारतीय क्षत्रिय सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों से संगठित होकर अपने समाज व संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया गया। साथ ही समाज के लोगों से राजनीति में भी अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने की अपील की गई।

रविवार को धामपुर रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में जिला क्षत्रिय राजपूत सभा द्वारा विराट क्षत्रिय सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने कहा कि सभी को यह संकल्प लेना होगा कि अपने समाज के कमजोर लोगों की मदद जरूर करनी है। कहा कि यदि समाज का कोई व्यक्ति किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है तो उसकी मदद न कर सके तो उसके रास्ते में रोड़ा नहीं अटकाना चाहिए। कहा कि जिस समाज में एकता नहीं है, वह समाज किसी भी क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ सकता। इस मौके पर संगठन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह, महामंत्री इंद्रप्रताप सिंह, उपाध्यक्ष तिलकराज सिंह, कोषाध्यक्ष खूब सिंह चौहान, जिला मंत्री डा. महेंद्र सिंह, विपिन राज, मंजीत सिंह गहलोत, पंकज कुमार, सोमेश्वर सिंह, श्रवण कुमार, वीरेंद्र कुमार, राम सिंह चौहान, डा. नरेंद्र कुमार आदि सदस्यों को संगठन के निर्वाचन अधिकारी सचिव गौरव चौहान ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed